अचलेश्वर चौराहा-चलती कार पर गिरा पेड़, कार सवार फंसे 3 लोग

 गिरा नीम का पेड
ग्वालियर. अचलेश्वर चौराहा पर रिमझिम वर्षा के बीच लगभग 2 बजे के आसपास काफी बड़ा पेड़ कार के ऊपर गिर गया। कार में सवार 3 लोग फंस गये। इस दौरान बाइक से निकल रहे दो युवक एवं एक युवती पेड़ की चपेट में आ गया। मौके पर विधायक सतीश सिकरबार पहुंच कर अपनी टीम के साथ लोगों की मदद की है। कार में चालक सहित 3 लोग कार में फंसे थे। मौके पर मौजूद भीड़ ने उन्हें कार से निकलने में मदद की है।

पेड़ गिरने से कार में दबकर बैंक मैनेजर अनीश सक्सेना घायल हो गया - Dainik Bhaskar

यह है पूरा मामला

ग्वालियर के अचलेश्वर चौराहे के पास गुरुवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे लक्ष्मीगंज निवासी 30 वर्षीय युवक अनीश सक्सेना अपनी स्विफ्ट कार क्रमांक MP07 CD 4432 में सवार होकर कंपू की ओर जा रहा था। अभी अनीश की कार अचलेश्वर गोलंबर के पास पहुंची थी कि तभी विशाल पेड़ उसकी कार पर आकर गिर गया। कार पूरी तरह से पेड़ के नीचे दब गई। चालक अनिल सक्सेना सिटी सेंटर स्थित कोटक बैंक में मैनेजर है और किसी कम से कंपू जा रहा था। गनीमत रही कि वहां मौजूद अन्य राहगीरों और ठेलेवालों ने तत्काल नारियल काटने वाले बका से पेड़ काटकर कार में फंसे अनीश सक्सेना को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

3 घंटे बाधित रहा यातायात
अचलेश्वर चौराहा से निकलने वाला यातायात लगभग 3 घंटे तक बाधित रहा है। पेड़ के नीचे दबे लोगों को भीड़ निकालने में काफी मदद की गयी। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
खबर अपडेट हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *