8वें वेतन आयोग में इस बार महंगाई भत्ते में बंपर बढ़ोतरी का चांस कम

भोपाल. जनवरी से जुलाई 2025 के महंगाई भत्ते का ऐलान सितंबर से अक्टूबर के बीच होगा लेकिन उससे पहले एक खबर केंद्रीय कर्मचारियों को चिंता में डाल सकती है। वह यह कि इस बार महंगाई भत्ते में बंपर बढोतरी की उम्मीद न के बराबर है।
रिटेल महंगाई दर के आंकड़े उत्साहित करने वाले नहीं
जानकारों की मानें तो मई में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े महंगाई भत्ता में बढ़ोतरी के लिहाज से उत्साहित नहीं कर रहे। हां, इससे घरेलू खर्च जरूर घटेगा। आंकड़ों के मुताबिक मई में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स घटकर 2.82 प्रतिशत पर आ गया है, जो अप्रैल में 3.16 फीसदी था। यह छह साल के निम्न स्तर पर आ गया है। फरवरी 2019 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स 2.57 फीसदी था।
दूध-फल के दाम काफी नीचे आए
नेशनल स्टैटिस्टिक्स ऑफिस के मुताबिक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में गिरावट का कारण खाद्य मुद्रास्फीति की दर का कम होना है। यानी दाल, सब्जी, फल, अनाज, अंडे और घरेलू सामान की कीमतें घटीं हैं। महंगाई की गणना करने वाले एजी ऑफिस ब्रदरहुड के पूर्व अध्यक्ष हरिशंकर तिवारी बताते हैं कि रिटेल इंफ्लेशन का सीधा ताल्लुक केंद्रीय सरकार कर्मचारियों महंगाई भत्ता से है। रिटेल इंफ्लेशन जितना नीचे जाएगा महंगाई भत्ते पर उतना प्रतिकूल असर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *