केंद्रीय जेल का प्रधान जिला न्यायाधीश ने किया औचक निरीक्षण

ग्वालियर – प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित किशोर द्वारा बुधवार को केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा केंद्रीय जेल के समस्त बैरकों, किचन, गौशाला, अन्न भंडार आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान किचन में सफाई व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया। गौशाला में गायों को समय पर चारा, घास एवं सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया तथा बंदियों के समुचित इलाज हेतु फुल टाइम चिकित्सक की व्यवस्था किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया ।
इसके अतिरिक्त विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित बंदियो से प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा वन टू वन चर्चा की गई एवं उनकी समस्याओं को सुना गया। जेल में ऐसे निरुद्ध बंदी जिनके प्रकरण में अधिवक्ता नहीं है उनके प्रकरणों में विधिक सहायता की ओर से अधिवक्ता नियुक्त करने हेतु जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत पांडे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रियंक भारद्वाज, जिला रजिस्ट्रार भूपेंद्र सिंह कुशवाहा, केंद्रीय जेल के अधीक्षक विदित सरवैया व जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *