विमेंस वर्ल्डकप के 5 मैच इंदौर में खेले जाएंगे

इंदौर. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुासर इंदौर के होलकर स्टेडियम में भी 5 मैच खेले जाएंगे। यह दूसरा मौका है जब इंदौर में विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के मैच होंगे। इससे पहले 1997 में भी इंदौर का इस टूर्नामेंट का एक मैच मिला था। सभी मैच दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा
भारत 12 साल बाद विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले इंडिया को 2013 में विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा। इस टूर्नामेंट में 28 लीग मैच और 3 नॉकआउट मुकाबले पांच स्थानों-बेंगलुरू, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और कोलंबो में खेले जाएंगे। वहीं पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में पाकिस्तान के पहुंचने पर निर्भर और दूसरा सेफीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरू में होगा। फाइनल 2 नवंबर को बेंगलुरू या कोलंबो में खेला जाएगा।
इंदौर में होने वाले मैच
1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस न्यूजीलैंड
6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड वर्सेस द. अफ्रीका
19 अक्टूबर: भारत वर्सेस इंग्लैंड
22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया वर्सेस श्रीलंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *