50,000 कर्मचारियों का जून माह का वेतन अटक सकता है, वित्त विभाग ने कलेक्टरों को लिखा पत्र IFMIS पर e-KYEC नही तो वेतन नहीं
भोपाल. मध्यप्रदेश शासन ने कर्मचारियों का आईएफएमआईएस (इंटीग्रेटेड फायनेंस मैनेजमेंट सिस्टम) से ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। वित्त विभाग ने सभी कलेक्टरों से कहा है कि वह अपने जिले के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का फायनेंस मैंनेजमेंट सिस्टम के साथ ई-केवायईसी करा दें। जिन कर्मचारियों और अधिकारियों का ई-केवायईसी 30 जून तक नहीं होगा। उनका जून का वेतन नहीं निकाला जायेगा। विभाग के इस फरमान से राज्य के 50 हजार अधिकारी -कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं।

कोष एवं लेखा के आयुक्त ने सभी कलेक्टर्स को लिेखे पत्र में कहा है कि राज्य शासन ने स्पष्ट निर्देश है कि सभी लोकसेवकों का आईएफएमआईएस ( के अंतर्गत एम्प्लाई सेल्फ सर्विस प्रोफाइल के माध्यम से अपनी समग्र आईडी को आधारन से लिंक करना है। इसे मैप किये जाने के बाद ही अब कर्मचारियों और अधिकारियों का वेतन निकल सकेगा। इसलिये सभी अधिकारी-कर्मचारी ई-केवायईसी सत्यापन का कार्य अभियान के रूप में करें। ताकि जिनका ई-केवायईसी नहीं हो सका है। उनका सत्यापन हो जाये और वेतन निकलने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
अब तक 90% कर्मचारियों का हुआ ई-केवाईसी
मार्च 2024 की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 6 लाख 6 हजार नियमित कर्मचारी हैं। संविदा एवं स्थायी कर्मी समेत अन्य कर्मचारियों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 7 लाख के पार होता है। ऐसे में जबकि सरकार का पहला फोकस नियमित अधिकारी-कर्मचारी हैं तो भी अभियान के दस माह में 90 फीसदी का ही सत्यापन हो सका है। अभी भी 10 प्रतिशत का ई-केवाईसी होना बाकी है। ऐसे में 50 हजार से अधिक कर्मचारियों का 30 जून से पहले ई-केवाईसी किया जाना जरूरी है। इसके मद्देनजर आयुक्त कोष और लेखा ने कहा है कि जिन कर्मचारी-अधिकारी का आईएफएमआईएस के अंतर्गत समग्र आईडी से आधार की लिंकिंग या मैपिंग नहीं हुई है उनका वेरिफिकेशन अगले 14 दिनों में पूरा करा लिया जाए। ऐसा न होने पर ट्रेजरी से वेतन नहीं निकाला जा सकेगा।
