ग्वालियर में अंबेडकर प्रतिमा विवाद बढ़ने के आसार, जीतू बोले-अंबेडकर की जगह राव को बताया संविधान निर्माता
ग्वालियर. डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर मचे विवाद के बीच अब कांग्रेस प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन चलायेगी। एमपी कांग्रेस 23 से 25 जून तक राज्यभर में इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलायेगी। भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, विधायक फूलसिंह बरैया ने इस मामले में को लेकर पत्रकार वार्ता की।
25 जून को कांग्रेस का सामूहिक उपवास
प्ीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि ग्वालियर हाईकोर्ट परिसर में बाबा साहब की प्रतिमा नहीं लगने दी जा रही है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी 23 से 25 जून तक 3 दिवसीयएक वैचारिक जनजागरण आन्दोलन करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी समाज के सभी वर्गो को यह बतायेगी कि बाबा साहब ने जो संविधान बनाया उसमें सभी को अधिकारी दिये गये हैं।
वीडी शर्मा बोले कि
मैं पूछना चाहता हूं कि आपने किस आधार पर भाजपा और आरएसएस का नाम लिया। समाज में इस तरह से वातावरण बिगाड़ने का टेंडर लेने वाले दिग्विजय सिंह इस तरह के प्रयास करते रहे हैं।
अंबेडकर की जगह बीएन राव को बताया जा रहा संविधान निर्माता
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा, संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने अंबेडकर जी पर टिप्पणी की। उन्होंने जो निर्देश दिए उसके बाद मप्र में बीजेपी के नेताओं ने अंबेडकर जी के अपमान की कसम खा ली है। ग्वालियर में एक पोस्टर लगातार चलाया जा रहा है। जिसमें आम जनता को यह बताने की कोशिश की जा रही है कि संविधान का निर्माण बाबा साहब अंबेडकर ने नहीं बल्कि बीएन राव ने किया था। यह संविधान बदलने की कोशिश की जा रही है। पर्दे के पीछे से नागपुर के एजेंडे को लागू करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में देशभक्त संविधान को मानने वाले हम कांग्रेस के लोग चुप नहीं बैठेंगे। अशोकनगर, दतिया, दमोह सहित कई जिलों में बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गई लेकिन पुलिस ये पता नहीं लगा पाई कि आखिर अपराधी कौन हैं।
