कलेक्टर ने सरपंचों के साथ किया बैठक, वृक्षारोपण और भोजन भी, कुपोषित बच्चों को गोद लेने का आव्हान

ग्वालियर. कलेक्टर रूचिका चौहान ने सोमवार को भितरवार नगर परिषद कार्यालय में विकासखंड के सरपंचों से अहम बैठक की। उन्होंने सरपंचों के साथ जमीन पर बैठकर सवांद किया और भोजन भी ग्रहण किया।
बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गयी। कलेक्टर ने पंचायतों में वृक्षारोपण और गंगा जल संवर्धन योजना पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने ग्रामीण इलाकों में बावड़ी, कुएं और तालाबों के सौंदर्यीकरण पर जोर दिया और साथ ही कुपोषण की समस्या से निपटने के लिये सरपंचों से कुपोषित बच्चों को गोद लेने का आग्रह किया है।
कलेक्टर ने घोषणा की है वह 15 अगस्त को बेहतर कार्य करने वाली पंचायतों को सम्मानित किया जायेगा। उन्होंने कहा है कि सरपंच सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *