चाट ठेकेदार ने बाइक पर 6 सवारी तो यातायात पुलिस ने काटा 1 हजार रूपये का चालान

ग्वालियर. शहर में यातायात के बुरे हालात हैं स्थिति यह है कि बाइक पर 6 युवक सवार होकर मुरार से लेकर गेंडेवाली सड़क तक यात्रा करने के बीच पुलिस ने कहीं भी इन्हें नहीं रोका। जब वीडियो वायरल हुआ तो एएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया ने कार्यवाही का अंजाम दिया है।
उन्होंने बाइक मालिक सिर्फ एक हजार का ही चालान काटा। वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी ने बाइक नम्बर एमपी 07जेडटी 6865 की जानकारी जुटाई। बाइक मालिक अजय जोशी गेंड़ेवाली सड़का निवासी निकला। उसने बताया कि वह मुरार में रात में 3 बजे काम खत्म हो गया। साधन नहीं मिलने की वजह से बाइक पर सभी को बैठाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *