मध्यप्रदेश 1 साल में 13.41 करोड़ पर्यटक् पहुंचे, सबसे अधिक 7.32 करोड़ उज्जैन पहुंचे, पर्यटकों की पहली पसंद बना खजुराहो

भोपाल के करीब है भोजपुर।
भोपाल. मध्यप्रदेश में एक साल के भीतर कुल 13 करोड़ 41 लाख पर्यटक् पहुंुचे। इनमें सबसे अधिक उज्जैन में 7.32 करोड़ आये। महाकाल के दर्शन करने के अलावा पर्यटक्कों ने महाकाल लोक भी देखा है। वहीं, विदेशियों की पहली पसंद खजुराहों रहा है। यहां ग्वालियर-ओरछा से अधिक 33,131 पर्यटक पहुंुचे है। यह आंकड़े सोमवार की मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने जारी किये हैं। इसमें वर्ष 2024 में आये पर्यटकों के पसंद के पर्यटन और धार्मिक स्थल शामिल किये गये हैं। वर्ष 2023 के मुकाबले लगभग 20 प्रतिशत अतिधक सैलानियों ने प्रदेश को निहारा है। वर्ष 2023की तुलना में 19.6, 2019 से लगभग 50.6 और 2020 की तुलना में 526 की बढ़ोत्तरी हुई है। प्रमुख सचिव पर्यटन शिवशेखर शुक्ला ने कहा है कि पर्यटन की दृष्टि से मध्यप्रदेश भारत का एक समृद्ध और विविधतापूर्ण राज्य है। प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक धरोहरें और वन्यजीव विविधता, पर्यटकों को एक संपूर्ण अनुभव प्रदान करती है। यही कारण है कि वर्ष 2024 में पर्यटकें की संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं।
धार्मिक पर्यटन: देश की आस्था का नया केंद्र
प्रदेश के धार्मिक स्थलों ने 2024 में 10.7 करोड़ पर्यटकों को आकर्षित किया, जो वर्ष 2023 की तुलना में 21.9% अधिक है। प्रदेश के शीर्ष 10 पर्यटन स्थलों में से 6 धार्मिक स्थल शामिल हैं।
उज्जैन 7.32 करोड़ पर्यटकों के साथ इस सूची में सबसे आगे रहा, जो वर्ष 2023 के 5.28 करोड़ की तुलना में 39% अधिक है।
चित्रकूट में भी 1 करोड़ से अधिक पर्यटक आए, जो वर्ष 2023 के 90 लाख की तुलना में 33% अधिक है।
मैहर में 1.33 करोड़, अमरकंटक में 40 लाख, सलकनपुर में 26 लाख और ओंकारेश्वर में 24 लाख पर्यटक पहुंचे।
महाकाल लोक, ओंकारेश्वर महालोक, श्रीराम वनगमन पथ, देवी लोक, राजा राम लोक, हनुमान जैसी परियोजनाओं ने धार्मिक पर्यटन को आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है।

ग्रामीण पर्यटन : संस्कृति और आतिथ्य का जीवंत अनुभव प्रदेश में ग्रामीण पर्यटन ने स्थानीय संस्कृति और आतिथ्य को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 63 पर्यटन ग्राम विकसित किए गए हैं। प्रदेश में 470 से अधिक होम स्टे का निर्माण किया गया है। जिनसे अब तक 24 हजार से अधिक अतिथि स्थानीय संस्कृति और खानपान का अनुभव ले चुके हैं। पचमढ़ी, कान्हा और अमरकंटक जैसे क्षेत्रों के आसपास के गांवों में होम स्टे सुविधाएं पर्यटकों के लिए अनूठा अनुभव बन गई है। चंदेरी में भारत के पहले हैंडलूम गांव प्राणपुर ने स्थानीय शिल्पकारों को वैश्विक पहचान दिलाई है। आदिवासी समुदायों की कला जैसे गोंड, भील पेंटिंग और मांडना आर्ट पर्यटकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं।

प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी पर्यटकों की संख्या ज्यादा है।
प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में भी पर्यटकों की संख्या ज्यादा है।

फिल्म पर्यटन : सिनेमाई जादू का नया गंतव्य

प्रदेश फिल्म पर्यटन के क्षेत्र में भी एक अलग पहचान बना रहा है। चंदेरी और महेश्वर जैसे स्थल फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद बन गए हैं। ‘स्त्री 2’ की शूटिंग ने चंदेरी को पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बनाया, जहां पूरे साल 47 हजार 630 पर्यटक पहुंचे। महेश्वर में 13.53 लाख पर्यटक आए, जो कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की शूटिंग का गवाह बना।हाल ही मध्य प्रदेश में निर्मित फिल्म होमबाउंड को फिल्म जगत के प्रतिष्ठित कान्स फिल्म फेस्टिवल में दुनिया भर के दिग्गजों की प्रशंसा मिली। नई फिल्म नीति-2025 और पर्यटन सुविधा सेल ने मध्य प्रदेश को फिल्म निर्माताओं के लिए एक आकर्षक गंतव्य बनाया है। प्रदेश में स्त्री, सुई धागा, दबंग 2, पैडमैन, पंचायत (वेब सीरीज) और महारानी जैसे प्रोजेक्ट्स ने मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक और प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक मंच पर प्रदर्शित किया। खजुराहो, ग्वालियर और मांडू जैसे स्थल भी फिल्म शूटिंग के लिए लोकप्रिय हुए।

शहरी पर्यटन : आधुनिकता और संस्कृति का मेल

भोपाल, इंदौर और जबलपुर जैसे शहर अपनी आधुनिकता, स्वच्छता और सांस्कृतिक समृद्धि के लिए जाने जाते हैं। 2024 में इंदौर में 1.02 करोड़, भोपाल में 22 लाख और जबलपुर में 23 लाख पर्यटक पहुंचे। इंदौर ने सातवीं बार स्वच्छ भारत सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल किया है, जो इसे एक स्वच्छ और स्मार्ट पर्यटन गंतव्य बनाता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *