महिला ने रची झूठी लूट की कहानी, थाने में पुलिस की पूछताछ में खुली पोल, बाइक सवार ले गये कान के बाले जांच में पर्स से ही मिले बाले

ग्वालियर. मोटरसाईकिल सवारों से झगड़ा हने पर एक महिला ने बाले (कान के टॉप्स) के लूट की झूठी खबर देकर पुलिस को गुमराह किया। रविवार की दोपहर महिला ने पुलिस को कहानी सुनाई कि वह शिवपुरी लिंक रोड से निकल रही थी। तभी बाइक सवार 3 झपट्टामार आये और उसके कान से सोने के बाले खींचकर मौके से भाग निकले। दिन दहाड़े हाईवे पर झपट्टामारी की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी।
लेकिन जब पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की तो पता चला कि महिला का बाइक सवारों से झगड़ा हुआ था। उसने उनके खिलाफ झूठी सूचना दे दी थी। पुलिस ने महिला को थाने लाकर पूछताछ की तो उसके पर्स से वहीं बाले बरामद हो गये। अब पुलिस महिला के खिलाफ कार्यवाही रही है।
क्या है मामला
रविवार दोपहर करीब दो बजे विक्की फैक्ट्री के पास रहने वाली मुखी परिहार ने पुलिस को बताया था कि वह कंपू थाना क्षेत्र के शिवपुरी लिंक रोड से निकल रही थी। तभी बाइक से तीन लोग आए और उसके कान से बाले और गले से सोने की चेन खींचकर भाग गए। दिनदहाड़े झपटमारी की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी तुरंत शिवपुरी लिंक रोड पर पहुंचे।
मुखी का कहना था कि लुटेरों ने कार शोरूम के सामने उसे रोककर लूटा। उन्होंने उसके गाल पर चांटा मारा, जिससे दोनों कानों के बाले निकल गए। लुटेरे चेन और बाले लेकर भाग गए। मुखी ने यह भी बताया कि उसने लुटेरों की तस्वीरें मोबाइल में खींची है। मुखी की बात सुनकर पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। लोगों ने बताया कि उन्होंने मुखी को तीन युवकों से बहस करते हुए देखा था। यह लोग लगभग दो से तीन मिनट तक आपस में बात करते रहे। इसी बात पर पुलिस को शक हुआ कि अगर वे बाइक झपटमार होते, तो इतने समय तक बातचीत क्यों करते? यहीं से पुलिस को संदेह गहराया।
थाने में पूछताछ में खुली पोल
संदेही होने पर पुलिस ने कथित लूट की शिकार महिला मुखी से पूछताछ की तो उसने राज खोल दिया कि मोटर साईकिल सवारों से उसका विवाद पैसे के लेन-देन को लेकर हो गया था। उन्हें सबक सिखाने के लिये उसने यह लूट की कहानी रची थी। फिलहाल पुलिस ने झूठी लूट का खुलासा कर महिला के खिलाफ पुलिस कार्यवाही में जुट गयी है। वहीं महिला के साथ मारपीठ करने वाले बाइक सवार युवकों की तलाश में जुट गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *