होटल रॉयल इन में 25 फीट की ऊंचाई से गिरी लिफ्ट में 4 डीलर्स के पैर में फ्रैक्चर

आरोग्यधाम अस्पताल में इलाज करते सभी घायल - Dainik Bhaskar

ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित एसपी कार्यालय के सामने होटल रॉयल इन की लिफ्ट लगभग 25 फीट ऊपर से अचानक टूट कर नीचे गिर पड़ी। इस बीच लिफ्ट के भीतर 5 लोग थे। जो ग्राउण्ड फ्लोर से ऊपर जा रहे थे । घटना दोपहर लगभग 3 से 3.30 बजे के बीच की है।
घटना के बाद होटल स्टाफ ने तत्काल सभी घायलों को उपचार के लिये आरोग्यधाम अस्पताल में भर्ती कराया। इन 5 लोगों में से 4 के एक-एक पैर में फ्रैक्चर हो गया है। वहीं एक व्यक्ति को मामूली चोट आई है। 2 महिलाओं के भी लिफ्ट होने की बात कहीं जा रही है। लेकिन उनका अभी कहीं पता नहीं चल पाया है।ऐसा बताया जा रहा है कि सभी घायल हंस एग्रो कम्पनी के डीलर है। होटल के बेसमेंट में चल रहे कम्पनी के सेमीनार में शामिल होने के लिये आये थे। होटल के पास नगरनिगम की लिफ्ट की एनओसी भी नहीं है। घटना के बाद से होटल का पूरा स्टाफ गायब हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर नगरनिगम के अधिकारियों भी घटनास्थल पर पहुंचे है। घटना की जांच कर रहे हैं।
घायल बोला- बेहोश था, पता नहीं किसने अस्पताल पहुंचाया
वहीं बुग्गा पुरा निवासी घायल नानूराम जाट का कहना था कि मैं ग्राउंड फ्लोर से थर्ड फ्लोर पर जा रहा था, तभी एक तेज धमाका हुआ और लिफ्ट नीचे आकर गिर पड़ी। लिफ्ट के अंदर करीब 5 लोग थे। जिनमें से चार लोगों का पैर टूट गया है। लिफ्ट गिरते ही पूरी लिफ्ट के अंदर अंधेरा हो गया था। हम बेहोशी की हालत में थे। मालूम नहीं हमें अस्पताल किसने पहुंचाया।
लिफ्ट गिरते ही छाया अंधेरा
लिफ्ट गिरने से घायल हुए दतिया निवासी डीलर कौशलेंद्र सिंह यादव ने बताया कि वह और चार अन्य लोग होटल की लिफ्ट से ऊपर अपने रूम में जा रहे थे। तभी धमाका हुआ और लिफ्ट नीचे आकर गिर पड़ी। जिसमें सभी लोग घायल हो गए। उनकी एक पैर की एडी में फ्रैक्चर हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *