लंगड़े वाले बयान पर सिंधिया ने किया पलटवार, यह बयान अशोभनीय है, दिव्यांगजनों का अपमान है

ग्वालियर. गुरूवार को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आये केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ’’लंगड़े घोड़े‘‘ वाले बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि यह बयान केवल अशोभनीय ही नहीं, बल्कि दिव्यांगजनों का घोर अपमान है। पद्मश्री अंर्त राष्ट्रीय पैरा स्विमर सत्येंद्र लोहिया ने भी इस बयान पर आपत्ति की है। सिंधिया ने कहा है कि मैं उन सभी लोगों को समझाना चाहता हूंु जो इस तरह के अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। पीएम नरेन्द्र मोदी ने विकलांग जैसे शब्द को बदलकर दिव्यांगजनों कहा है जिसका अर्थ है-वह जिन पर भगवान का विशेष आर्शीवाद है। हमें ऐसे लोगों को प्रणाम करना चाहिये। उनका सम्मान करना चाहिये। जो लोग उन्हें नीचा दिखाने वाले शब्दों का प्रयोग करते हैं उनकी सोच कितनी नीचे जा सकती है इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।
स्टरलिंक को लेकर बड़ी घोषणा
सिंधिया ने अपने दौरे के दौरान स्टरलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को लेकर भी अहम जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्टरलिंक की सैटेलाइट कनेक्टिविटी, भारत में टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक “नए फूल के समान” है।
उन्होंने कहा, “पहले के समय में सिर्फ फिक्स लाइन टेलीफोन हुआ करता था, आज मोबाइल, ब्रॉडबैंड और ऑप्टिकल फाइबर से आगे बढ़ते हुए अब सैटेलाइट कनेक्टिविटी की ओर कदम बढ़ रहे हैं। दूर-दराज इलाकों में, जहां न वायर जा सकती है और न टावर लगाए जा सकते हैं, वहां सैटेलाइट ही समाधान है।”
सिंधिया ने बताया कि पहले वनवेब को लाइसेंस दिया गया था, दूसरा रिलायंस जियो को मिला, और अब तीसरा लाइसेंस स्टरलिंक को दिया जा रहा है। इसके बाद स्पेक्ट्रम आवंटन किया जाएगा और तेज गति से यह सेवा भारत में शुरू की जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि, “भारत में उपभोक्ताओं की संख्या तेजी से बढ़ेगी और भविष्य में यह सेवा एक बड़ा क्रांतिकारी परिवर्तन लेकर आए

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *