ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, गोली चलाते हुए फरार हुए बदमाश, एक हालत नाजुक

ग्वालियर. सोमवार की रात को बदमाशों ने पुरानी रंजिश में 2 युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसके बाद फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गये। गोली लगने से जख्मी दोनों युवकों को एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने भोला सिकरवार नाम के शख्स को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी कल्लू उर्फ पवन श्रीवास की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह घटना हजीरा के बिरलानगर लाइन नम्बर 2 की गली नम्बर एक में सोमवार की रात 10 बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी कृष्ण लालचंदानी सीएसपी नागेन्द्र सिंह सिकरबार और टीआई शिवमंगल सिंह सेंगर घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में टीमें रवाना कर दी है।
शराब कारोबार को लेकर था विवाद
पुलिस को ऐसा पता लगा है कि इलाके में भोला सिकरवार शराब का अवैध कारोबार करता था। जिस पर बंटी की भी नजर थी। दोनों इस बात को लेकर कई बार आपस में टकरा चुके थे। इसी विवाद के चलते बंटी ने गोली मारकर भोला की हत्या कर दी है।
पुलिस को ये भी पता लगा है कि भोला और कल्लू की बंटी भदौरिया के बीच वर्चस्व की लड़ाई चली आ रही है। दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड है। ये भी बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले भोला सिकरवार गैंग ने बंटी पर गोलियां चलाई थीं। जिसमें बंटी घायल हो गया था। जिसका बदला लेने के लिए बंटी ने सोमवार की रात हमला किया है।पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड के बाद तनाव फैल सकता है। जिसके बाद घटना स्थल, अस्पताल, मृतक और हमलावरों के घर के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *