बुलेट ट्रेन -मुंबई से अहमदाबाद के बीच रूट पर दौड़ेगी, जापान में ट्रायल शुरू, कब आयेगी भारत

नई दिल्ली. भारत में मुंबई से अहमदाबाद के बीच दौड़ने वाली बुलेट ट्रेन का ट्रायल जापान में शुरू हुआ है। इसके बाद यह भारत में आयेगी। भारत में बुलेट ट्रेन के आने से पहले ही युद्ध स्तर पर काम जारी है। नेशनल हाईस्पीड रेल कार्पोरेशन मुंबई और अहमदाबाद के बीच 508 किमी लम्बी भारत की पहली हाईस्पीड रेल लाइन का निर्माण कर रहा है। जिसका 350 किलोमीटर रूट गुजरात के 9 और महाराष्ट्र के 3 जिलों से होकर जायेगा।
जापान में बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू होना एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जापान और भारत के बीच राजनीतिक साझेदारी के तहत जापान भारत को 2 शिकान्सेन ट्रेन सेट उपहार में देगा। एक बुलेट ट्रेन ई5 सीरीज और एक ई3 सीरीज है। इन ट्रेनों की डिलीवरी भारत में 2026 की शुरूआत में की जायेगी।
कितनी स्पीड़ से दौड़ेगी ट्रेन
जापान से भारत में जब यह ट्रेनें आयेंगी तो इनकी टेस्टिंग की जायेगी। इन ट्रेनों को भारतीय भौगोलिक और जलवायु परिस्थितियों में कई स्तर के परीक्षणों से गुजरना होगा। बुलेट ट्रेन की भारत में स्पीड़ 320 किमी प्रतिघंटे की होगीं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2026 के दौरान में इन ट्रेनों का ट्रायल किया जायेगा और पूरी तरह से यह ट्रेने 2029 तक चलने के लिये तैयार हो जायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *