CBI का दिल्ली-यूपी समेत हरियाणा में 19 जगह छापा, कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे गोरखधंधा

नई दिल्ली. देशभर में साइबर ठगी की बढती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक बडी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले साइबर क्राइम रैकेट के खिलाफ सीबीआई ने ऑपरेशन चक्र-वी के तहत उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा के 19 स्थानों पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में वाराणसी से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
छापेमारी में लगभग 12 घंटे तक जांच-पडताल की गई
जो फर्जी कॉल सेंटर चला कर जापान में लोगों से ठीग कर रहे थे। सीबीआई की टीम नई दिल्ली से वाराणसी पहुंची और महमूरगंज स्थित एक बहुमंजिला इमारत में संचालित कॉल सेंटर पर छापा मारा। केंद्रीय सुरक्षा बल और पीएसी के सहयोग से की गई। इस छापेमारी में लगभग 12 घंटे तक जांच-पडताल की गई। टीम ने मौके से कई लैपटॉप, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग गिरफ्तार किए गए है।
दिल्ली, यूपी और हरियाणा से गिरफ्तार किए गए आरोपी
सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दिल्ली के आशु सिंह, पानीपत के कपिल घाखर, अयोध्या के रोहित मौर्य, शुभम जायसवाल, विवेक राज और वाराणसी के आदर्श कुमार के रूप में हुई है। सीबीआई सूत्रों ने बताया आरोपियों ने लीगल कस्टमर सर्विस सेंटर के रूप में दिखने वाले कॉल सेंटर चलाए। इन कॉल सेंटरों के द्वारा पीड़ितों को विश्वास दिलाया गया कि उनके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि इस बहाने पीड़ितों को डमी अकाउंट में पैसा ट्रॅांसफर करने के लिए मजबूर किया गया। सूत्रों के अनुसार, कॉल सेंटर में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की गई और उन्हें दस्तावेजों की वैधता और ऑपरेशन के तरीकों के बारे में जानकारी देने के लिए कहा गया। इसी दौरान सीबीआई ने तीन आरोपियों शुभम जायसवाल, विवेक राज और आदर्श कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *