मुरार नदी के किनारे से हटाया गया अतिक्रमण
ग्वालियर -मुरार नदी के किनारे बिना अनुमति के किए गए निर्माण कार्य को जिला प्रशासन के दल द्वारा हटाया गया। हुरावली चौराहे के समीप मुरार नदी के किनारे पर किए गए अतिक्रमण को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व -अतुल सिंह, तहसीलदार अनिल राघव, अजय राणा और आरआई होतम सिंह ने प्रशासन एवं नगर निगम के संयुक्त दल द्वारा हटाया गया।
कलेक्टर -रुचिका चौहान ने हुरावली चौराहे पर पहुँचकर प्रशासन द्वारा की जा रही कार्रवाई का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
