मॉकड्रिल -हाईराइज बिल्डिंग हवाई हमले से लगी आग, पुलिस ने बचाया सैकड़ों लोगों को
ग्वालियर. शाम 4 बजे सिटीसेेंटर के सिरोल इलाके में हाईराइज बिल्डिंग पर हवाई हमले के दौरान कई फ्लैट में आग गयी थी। जिसमें सैकड़ों लोग फंस गये थे। यहां पुलिस, एनडीआरएफ व फायरब्रिगेड की टीम ने तत्काल कंट्रोल किया और घायलों को निकालना शुरू किया। दहशत में नजर आये। लगातार एम्लेंस दौडती रहीं। लगभग 30 मिनट में रेस्क्यू दलों ने सभी की जान बचा ली है।
एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, होमगार्ड, प्रशासन, पुलिस, हेल्थ सर्विसेज की टीमें हैं। 40 मिनट के ऑपरेशन में क्षेत्र को अमोनिया गैस से मुक्त कराया है, बल्कि बच्चों को अस्पताल पहुंचाया है। ऐसी मॉकड्रिल न सिर्फ प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करती है, बल्कि अंतर डिपार्टमेंट को-ऑर्डिनेशन को मजबूत करती है। आम नागरिकों को अवेयर करती है कि इस परिस्थिति में क्या करना है।
तस्वीरों में देखिए मॉक ड्रिल

हवाई हमले से हाइराइज बिल्डिंग के अपर फ्लोर में लगी आग।

मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड। तुरंत कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए।

बिल्डिंग के टॉप फ्लोर से फंसे युवक को रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाला गया।

घायलों को एम्बुलेंस से तत्काल नजदीकी हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

हवाई हमले से ध्वस्त हुई बिल्डिंग के मलबे में दबे लोगों को निकाला गया।

मलबे से निकालकर लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।


