Uncategorized

दीक्षांत परेड में उप पुलिस अधीक्षकों के जज्‍बे ने किया सभी को रोमांचित

भोपालए. जब अनुशासित कदम चालए स्‍वाभिमान से ऊंचा मस्‍तकए गर्व से भरा सीना और देशभक्ति के जज्‍बे से ओत.प्रोत उप पुलिस अधीक्षकों की दीक्षांत परेड निकली तो कोई भी रोमांचित हुए बिना नहीं रह सका। भौंरी स्थित मध्‍यप्रदेश पुलिस अकादमी के परेड ग्राउंड में बुधवार को मध्‍यप्रदेश पुलिस के 43 वे बैच के परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षकों के भव्‍य एवं आर्कषक दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ। मध्‍यप्रदेश पुलिस के महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने बतौर मुख्‍य अतिथि दीक्षांत परेड की सलामी ली और खुली जिप्‍सी में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। दीक्षांत परेड में शामिल हुए 19 परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अब विधिवत रूप से मध्‍यप्रदेश पुलिस का हिस्‍सा बन गए हैं।
उन्‍होंने कहा कि मुझे यह जानकर प्रसन्नता है कि अकादमी के निदेशक के निर्देशन में इनकी टीम ने उप पुलिस अधीक्षक के बुनियादी प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम को बदलते परिवेश के अनुसार न केवल रिवाइज किया है बल्कि ठच्त्-क् एवं नेशनल पुलिस अकादमी के मापदंडों के समकक्ष बनाने का उपक्रम किया है। अकादमी के कुशल प्रशिक्षकों ने आंतरिक प्रशिक्षण के साथ.साथ प्रशिक्षुओं को शारीरिक और मानसिक रूप से दक्ष बनाने हेतु ड्रिलए बलवा ड्रिलए योगाए ध्यान तथा यूएसी जैसी विधाओं में भी पारंगत किया गया। श्री मकवाणा ने कहा कि प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक को प्रशिक्षण हेतु च्भ्फ की सभी शाखाओं में भेजा गयाए जहां शाखा प्रभारी वरिष्ठतम अधिकारियों द्वारा इन्हें शाखाओं की जानकारी प्रदान की गई। इससे इन्हें अपने कार्य में दक्ष होने तथा विभाग की बेहतर समझ विकसित करने में मदद मिलेगी।
गरिमामयी समारोह में इनकी भी रही मौजूदगी
अतिरिक्‍त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण राजा बाबू सिंहए डीण्सीण्सागरए आशुतोष रायए चंचल शेखरए पुलिस महानिरीक्षक अभय सिंहए पीएसओ टू डीजीपी विनीत कपूर सहित अन्‍य वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी गरिमामयी दीक्षांत समारोह के साक्षी बने। साथ ही बड़ी संख्‍या में प्रशिक्षु डीएसपी के परिजन भी उत्‍साहवर्धन के लिए पहुंचे थे।
इन श्रेष्‍ठ प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षकों को मिले पुरस्‍कार
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने श्रेष्‍ठ आउटडोर प्रशिक्षण के लिए आनंद राय को प्रथम व सुजीत कुमार कड़वे को द्वितीय स्‍थान की शील्‍ड व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। शारीरिक दक्षता परीक्षा में सर्वश्रेष्‍ठ महिला प्रशिक्षु सुश्री अन्‍नपूर्णा सिरसाम तथा सर्वश्रेष्‍ठ पुरूष प्रशिक्षु आनंद रायए सुजीत कुमार कड़वे एवं ललित बैरागी को शील्‍ड प्रदान किए। इनके अलावा परेड कमांडर आशुतोष त्‍यागी व परेड टूआईसी हेमंत कुमार को भी प्रथक से सम्‍मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş matbet holiganbet lunabet lunabet giriş atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş perabet galabet perabet betcio betcio giriş madridbet madridbet giriş virüsbet virusbet imajbet imajbet giriş