महात्मा ज्योतिवा फुले की प्रतिमा खंडित करने के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का फूंका पूतला
दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो होगा बडा आंदोलन
ग्वालियर । भिंड जिले के दबोह में महात्मा ज्योतिवा फुले की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने के विरोध में एवं दोषियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा एवं कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने इंदरगंज चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि अगर प्रतिमा को खंडित करने वाले दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जायेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस तरह की घटनाओं कि पुर्नावृति हुई तो कांग्रेस ईंट से ईंट बजा देगी। पुतला दहन से पहले बडी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुये चौराहे की परिक्रमा लगाई और पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, वरिष्ठ नेता प्रेमसिंह यादव, समेत सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे।
