मुरार सदर बाजार से हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर – नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। मदाखलत अधिकारी – ने – बताया कि – उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान – ने – शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। –
पूर्व विधानसभा अंतर्गत अग्रसेन चौराहा मुरार से सदर बाजार तक बीच सड़क पर लगे हाथ ठेले एवं फुटपाथियों को हटाया गया। इसके साथ ही सदर बाजार में दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया जाकर सामान जप्ती की कार्यवाही की गई। साथ ही दुकान संचालकों को सख्त हिदायत दी गई कि निर्धारित सीमा के बाहर सामान रख कर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जावे, अन्यथा जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। उक्त कार्यवाही मदाखलत निरीक्षक एवं मदाखलत अमला मौजूद रहा।
