SAF आरक्षक की पत्नी से लूटा मंगलसूत्र और चैन, सड़क पर घिसटती रही महिला, बदमाश मोके से फरार

ग्वालियर. वीवीआईपी मूवमेंट के बीच शनिवार को महाराजपुरा इलाके में हाईअलर्ट था। इसी रास्ते में सभी वीवीआईपी और वीआईपी लोगों की आवाजाही हो रही थी। इस बीच महाराजपुरा रोड़ पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चैन और मंगलसूत्र छींनकर फरार हो गये। यह घटना शनिवार की रात 10.30 बजे की है। जहां पर 100 से अधिक पुलिस जवान और अधिकारी तैनात थे।
शहर के पिंटों पाक्र के आदर्शनगर निवासी सतेन्द्र गुर्जर एसएएफ में सिपाही है। उनकी पत्नी कोमेश गुर्जर शनिवार की रात डीडी नगर एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिये गयी थी। समारोह खत्म होने के बाद वह अन्य रिश्तेदारों के साथ घर लौट रही थी।
महिला के शोर मचाने पर भागे बदमाश
जब वह एयरपोर्ट रोड पर अभिनंदन वाटिका के सामने पहुंची। तभी बाइक सवार 2 बदमाशों ने झपट्टा मारकर गले से मंगलसूत्र और चेन लूट ली। जिसके बाद पीडि़त महिला सहित अन्य ने शोर मचाया। लेकिन तब तक बदमाश भाग मौके से भाग चुके थे। इसके बाद महिला ने अपने पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
CCTV फुटेज में दिखे हमलावर
इस मामले में रविवार रात को पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने गुपचुप तरीके से घटना स्थल के आसपास जांच शुरू की। जांच में पता चला कि वारदात अभिनंदन वाटिका के सामने विमल सरिया शॉप के पास हुई। पुलिस ने दुकान के CCTV कैमरे खंगाले, जिसमें घटना कैद मिली है। अब पुलिस हमलावरों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। महाराजपुरा थाना पुलिस का कहना है कि लूट की घटना की पुष्टि हो चुकी है और जांच जारी है। पुलिस को कुछ स्थानों पर CCTV फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *