भोपाल-ग्वालियर में बारिश, 24 घंटे में 50 शहरों-कस्बों में गिरा पानी

ग्वालियर. सोमवार को एक बार फिर मौसम बदला है। भोपाल, ग्वालियर, शाजापुर में बारिश हुई। इससे पहले बीते 24 घंटे में 50 से ज्यादा शहरों-कस्बों में पानी गिर चुका है। रविवार को इंदौर में रिकॉर्ड पौने 3 इंच बारिश हुई जबकि भोपाल समेत कई जिलों में ओले गिरे।
ग्वालियर-चंबल में ओले गिरने का अलर्ट
अगले कुछ घंटे के अंदर ग्वालियर-चंबल संभाग में ओले गिरने का अलर्ट है। इनमें मुरैना, गुना, विदिशा, ग्वालियर, शिवपुरी जिले के साथ पन्ना भी शामिल हैं। यहां गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। साथ ही 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। इसी तरह श्योपुर, भिंड, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, खंडवा, छतरपुर, सतना, मैहर में हल्की बारिश हो सकती है। कटनी, सिवनी, मंडला, उमरिया, शहडोल, भोपाल, छिंदवाड़ा और रीवा जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *