लाड़ली लक्ष्मी योजना की नई शर्त ने बिगाड़ा खेल,नहीं मिलेगी लक्ष्मी
भोपाल. लाडली बहना योजना ने सरकार का गणित बिगाड दिया है। इसका असर दूसरी योजनाओं पर दिखने लगा है। महिला बाल विकास विभाग की लाडली लक्ष्मी योजना भी प्रभावित हुई है। ग्वालियर में वित वर्ष 2024 से 25 की किस्त जारी नहीं की गई है। बेटियां लाडली लक्ष्मी की किस्त के इंतजार में है। इसी बीच सरकार का नया फरमान आ गया है कि उन्हें अपनी आधार से केवाईसी करानी होगी। आधार व स्कूल की समग्र आईडी से मिलान होना चाहिए तभी बेटियों को पैसा मिलेगा। यदि मिलान नहीं होता है तो किस्त खाते में नहीं आएगी।
ग्वालियर में इतनी बालिकाएं रजिस्टर्ड
ग्वालियर जिले में 1 लाख 45 हजार बालिकाएं लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत रजिस्टर्ड हैं। वर्ष 2023-24 का पैसा मिल चुका है, लेकिन 2024-25 का पैसा खातों में नहीं आया है। 2024-25 में 4500 नई लाड़ली रजिस्टर्ड हुई हैं। जिन्हें पहली बार पैसा मिलना है, लेकिन उन्हें भी पैसा नहीं मिला है। 2025 में भी नए रजिस्ट्रेशन हो जाएंगे। बेटियों को अपनी किस्त की चिंता सताने लगी है।
लाड़ली बहना में नाम नहीं जुड़े
चुनाव के पहले लाड़ली बहना योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हुए थे। आचार संहिता लगने के बाद योजना के रजिस्ट्रेशन बंद हो गए है। चुनाव के बाद रजिस्ट्रेशन नहीं खोले गए। इस कारण नए नाम नहीं जोड़ गए। धीरे-धीरे रजिस्ट्रेशन भी कम होने लगे हैं। जिले में 3 लाख 8 हजार लाडली बहनाएं रह गई हैं। सीएम हेल्पलाइन में लाड़ली बहना योजना की शिकायतें बढ़ रही है।
