नगर निगम ने आईएसबीटी पर जनता के लिये जरूरी प्रावधान के लिये किया निरीक्षण वेंडर को दिए दिशा निर्देश

ग्वालियर – शहर के नागरिकों को अब जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओ से युक्त अंतरराज्यीय बस टर्मिनल की सुविधा का लाभ मिल सकेगा। नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने गुरुवार को नगर निगम व स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के शेष फिनिसिंग के बचे कार्यों का निरीक्षण कर जल्द से जल्द शेष सभी कार्यो को पूर्ण करने के लिये ठेकेदार को दिशा निर्देश दिए। नगर निगम अपर आयुक्त मुनीश सिंह सिकरवार स्मार्ट सिटी के अधीक्षण यंत्री सुबोध खरे, आईटी प्रभारी, सहायक यंत्री अनिल चौहान, सहित अन्य संबंधित इंजीनियर व अधिकारी उपस्थित रहे।
अधिकारियों द्वारा लोकार्पण से पहले आइएसबीटी के शेष जरूरी कार्य जो कराये जाने है उनको लेकर ठेकेदार को दिशा निर्देश दिये गये वही आइएसबीटी के प्रवेश मार्ग के बाहर के हिस्से को किस प्रकार सुंदर बनाया जाए और ग्रीनरी की जाये इसको लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। वहीं अधिकारियों द्वारा संबंधित वेंडर को इन परियोजनाओं में आम जन सुविधाओं को और अधिक विस्तार देने के साथ जरूरी उपाय करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए गए। आईएसबीटी के निरीक्षण के दौरान आने वाले यात्रियों को गर्मी से बचाब के लिये सेड इत्यादी व्यवस्था करने के लिये संबंधित वेंडर को दिशा निर्देश दिये गये। आईएसबीटी पर दिव्यांगजन, बुजुर्गों के लिए किए गए प्रावधानों का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया । टीम के सदस्यों ने परियोजना में अन्य जरूरी कार्यों को पूरा करने के जरूरी दिशा निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *