लबैंचू जागृति महिला मंच ने अक्षय तृतीया के अवसर पर किए प्रभु के गुणगान

ग्वालियर श्री दिगम्बर जैन लवेंचु जागृति महिला मंच ने अक्षय तृतीया के अवसर पर भजन एवं भक्ति का कार्यक्रम कुंद कुंद अपार्टमेंट, गश्त का ताजिया पर आयोजित किया। आयोजन में मंडल की अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष, सांस्कृतिक मंत्री एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। महिलाओं ने भगवान के भजन भक्ति विभोर होकर गाए एवं नृत्य किए।
भजन के पश्चात अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अक्षय तृतीया के अवसर पर श्री आदिनाथ भगवान को नमस्कार किया और दान तीर्थ की परंपरा की अनुमोदना की। इस अवसर पर अध्यक्ष मीना, मंत्री निधी जैन, कोषाध्यक्ष नेहा सहित समस्त जागृति महिला मंच की महिलायें उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *