10वीं-12वीं के परिणाम जारी

भोपाल. हायर सेकंडरी और हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम आना शुरू हो गए है। सीआईएससीई बोर्ड के आईसीएसई से पंजीबद्ध स्कूलों के परिणाम आए है। राजगढ के राजेश्वर कॉन्वेंट और ब्यावरा के प्रोग्रेसिव हाईट्स स्कूल के 10 से 12वीं के बच्चों के परीक्षा परिणाम सामने आए है। जिनमें 10वीं में 94.4 प्रतिशत अंक के साथ ब्यावरा के प्रोग्रेसिव हाइट्स की कोमल साहू अव्वल रहीं। वहीं हायर सैकेंडरी में गणित संकाय के रूद्रप्रताप सिंह खिंची ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों ही स्कूल के बच्चों अच्छे परीक्षण परिणाम रहे। 10वीं में राजगढ के प्रीतम सिसोदिया ने 91.40 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर रहे है।
10वीं में ये विद्यार्थी रहे टॉपर
विद्यालय का कुल परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। 10वीं की कोमल पिता रवि कुमार साहू ने 94.4 प्रतिशत अंक के साथ जिले मे टॉप किया। दूसरे स्थान पर 94 प्रतिशत के साथ अनिष्का पिता श्लेष अग्रवाल एवं रहीं। तीसरे स्थान पर 93.8 प्रतिशत के साथ अथर्व पिता सचिन अग्रवाल रहे। चौथे स्थान पर विरल पिता अजय गुप्ता (93.6), पांचवे स्थान पर अविका पिता विमलेश गुप्ता (92.2) रही। बच्चों ने जिले में शीर्ष पांच टॉपर में शामिल रहे हैं। पिछले साल की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, इस बार भी विद्यार्थियों ने विषयगत उत्कृष्टता दर्शाई है।
हिंदी, अंग्रेज़ी, गणित, विज्ञान, बायोलॉजी और फिजिकल एजुकेशन जैसे विषयों में कई छात्रों ने 99 और 100 अंक अर्जित किए हैं। इसके अतिरिक्त, कुल 35 छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए। विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *