लोक गायिका नेहासिंह राठौर पर दर्ज की FIR
लखनऊ. लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज पुलिस स्टेषन में एफआईआर दर्ज की गयी है। यह एफआईआर उनके सोशल मीडिया पर किये गये पोस्ट का लेकर है। जिसमें उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर सवाल उठाये थे। नेहा के ख्लिाफ यह एफआईआर कवि अभय प्रतापसिंह उर्फ अभय सिंह ‘निर्भीक‘ ने दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में लाइन ऑफ एक्शन यानी कार्यवाही की प्रक्रिया तय कर ली है।
आपको बता दें कि लखनऊ पुलिस ने सोमवार को एफआईआर लिखाने वाले वादी मुकदमा अभय सिंह ‘निर्भीक‘ से एफआईआर से जुड़े वीडियो लेगी। जिस वीडियो के आधार पर नेहा सिंह राठौड पर एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस उन्हें जांच में शामिल करेगी। वादी मुकदमा से सबूत लेने के बाद नेहा को पुलिस की ओर से नोटिस दिया जायेगा। नोटिस देकर नेहा से पुलिस जवाब मांगेगी। जवाब के बाद आगे की कार्यवाही होगी।
दर्ज कराई गयी एफआईआर में कहा गया है कि नेहा सिंह राठौर ने अपने एक्स हैण्डल से कई आपत्तिजनक पोस्ट किये गये। जिनमें राष्ट्रीय अखण्डता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की कोशिश की गयी। धर्म व जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के खिलाफ अपरोध को उकसाने की कोशिश की गयी। इसके अलावा, यह भी आरोप है कि राठौर लगातार पहलगाम हलमे मे मारे गये निर्दोषों पर सवाल उठाकर समाज में अस्थिरता फैला रही है।
