बरैठा टोल बैरियर पर कैमरा तोड़ा और कर्मचारियों को धमकाया

ग्वालियर. भिण्ड जिले के नेशनल हाइवे -719 पर बने टोल प्लाजा को कुछ युवकों ने टोल बेरियर तोड़ा। स्कॉर्पियों से आये लोगों ने न टैक्स दिया, टोल प्लाजा पर लगा कैमरा तोड़ दिया और कर्मचारियों को धमकाया। इसका वीडियो सामने आया है। जानकारी ली गयी तो मामला 7 अप्रैल का बताया गया। बरैठा टोल प्लाजा का है। वीडियो में स्कॉर्पियो सवार युवकों को टोल मांगने पर जमकर हंमामा किया। उन्हें तोड़फोड़ करते देखा जा सकता है। बरेठा टोल प्लाजा ग्वालियर-भिण्ड-नेशनल हाइवे-719 पर स्थित है। यहां पहले भी इस तरह के उपद्रव सामने आ चुके हैं।
उमरी टोल प्लाजा पर पहले हो चुका हमला
जनवरी महीने में उमरी टोल प्लाजा पर भी इसी तरह का मामला सामने आया था। कुछ हथियारबंद बदमाश उमरी टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। उन्होंने 2 गार्डो को पर हमला किया था। यहां पर भी टोल टैक्स दिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया हुआ था। इस मामले में पुलिस ने 14 लोगों को आरोपी बनाया था। जिसमें 2 को शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने पकड़ा था।
प्रबंधन ने दर्ज कराई शिकायत
टोल प्लाजा प्रबंधक अमित राठौर ने बताया कि हम सरकार को राजस्व देने में सहयोग कर रहे हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व टोल मांगने पर हिंसक हो जाते हैं। इस मामले की शिकायत महाराजपुरा पुलिस थाने में की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है हालांकि इस मामले में ग्वालियर पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *