मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक MP में आंधी, बारिश व बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया

ग्वालियर. राजस्थान से आ रही गर्म हवा से शनिवार को पारा उपर चढ गया। सीजन में पहली बार तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। मध्य प्रदेश में खजुराहो के बाद ग्वालियर सबसे अधिक गर्म रहा। खजुराहो का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ओवर हीट के कारण शाम को मौसम बदल गया। बादल छा गए और तेज हवा चली। बादलों से तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई इससे हल्की राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी, बारिश व बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। क्योंकि राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है और कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ गया है।
इन सिस्टम से प्रभावित हो रहा शहर का मौसम
राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना है, कश्मीर में प. विक्षोभ से अरब सागर से नमी आ रही है। जिससे बादल छाएंगे और आंधी भी आएगी।दक्षिण भारत में ट्रफ लाइन भी बनी हुई है, इस कारण दक्षिण भारत की ओर से भी नमी का आना शहर में अभी बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *