5 हजार रूपये किराये में दिल्ली के छात्रों ने दिया एकाउंट, 2.53 करोड़ की ठगी में 5.30 लाख ट्रासफर, 3 छात्र गिरफ्तार
ग्वालियर. पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) ने डिजीटल ठगी के मामले में अभी तक की सबसे बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 2.53 करोड़ रूपये की ठगी में शामिल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें उज्जैन, दिल्ली और प्रयागराज से शामिल लोग है। आरोपियों में से एक आरोपी बीबीए छात्र है। जिसने दिल्ली स्थित बैंक आफ बड़ोदा के खाते में ठगी की रकम ट्रांसफर की थी।
यह मामला 17 मार्च 2025 का है। जब रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को एक अनजान नम्बर से कॉल आयी । कॉल करने वाले ने स्वयं को नासिक पुलिस का इंस्पेक्टर बताकर स्वामी को मनी लॉड्रिंग मामले में शामिल होने का आरोप लगाया। गिरफ्तारी की धमकी । इस डर से स्वामी ने ठगी से 2.53 करोड़ रूपये का ट्रांजेक्शन किया है।
उज्जैन से गिरफ्तार हुए छह आरोपी
ग्वालियर पुलिस की SIT ने उज्जैन के नागदा से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें से एक सब्जी बेचने वाला राहुल कहार (22), बैंक कर्मचारी तुषार गोमे (26), किशोर विनाज्ञा (19), सुभम सिंह राठौर (23), रतलाम का विश्वजीत बर्मन (46) और बंधन बैंक की महिला कैशियर काजल जैसवाल (27) शामिल हैं।
ठगों के मास्टरमाइंड का खुलासा
जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों का एक अन्य सदस्य उदयराज दुबई गैंग से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, उदयराज फर्जी बैंक खातों से ठगी की रकम डिजिटल करेंसी में बदलकर ठगों के साथ सौदा करता था। तुषार गोमे ने बताया कि वह चेक के जरिए खातों से रकम निकालकर उदयराज को देता था। पुलिस का मानना है कि उदयराज इस रैकेट का मास्टरमाइंड हो सकता है, और उसके दुबई गैंग से संबंध हो सकते हैं।
