MP के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते 5% की बढ़ोत्तरी, अब मिलेगा केन्द्र के सामान DA, पदोन्नति को लेकर कहा जल्द शुरू करेंगे पदोन्नति

भोपाल. मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के 7.50 लाख कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) 5% बढ़ाकर 55% कर दिया है। मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह घोषणा की ।सीएम ने कहा है कि कर्मचारियों के प्रमोशन की मांग लम्बे समय से चल रही है। 2016 से यह मांग लंबित है। हम प्रयास कर कर रहे है कि सभी कर्मचारियों के सभी वर्गो के प्रमोशन जल्द से जल्द हो सके।
5 किश्तों में एरियर का भुगतान
मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारियों के लिये एक साथ 2024 से 3-1 जनवरी 2025 महंगाई भत्ते की अतिरिक्त किश्त मंजूर की गयी है। अब इनका महंगाई भत्ता केन्द्रीय कर्मचारियों के समान 55 प्रतिशत हो गया है। एरियर की राशि का भुगतान 5 समान किश्तों में जून 2025 से अक्टूबर 2025 तक कर दिया जायेगा।
पदोन्नति के लिये सरकार बीच का रास्ता निकल रही
सीएम ने कहा है कि बहुत जल्द सभी वर्गो का प्रमोशन शुरू किया जायेगा। 2016 में पदोन्नति का मामला कई वजहों से मामला उलझा हुआ है। ऐसे में हमारी मंत्रिमण्डल की एक समिति बनाई गयी थी। अधिकारियों के सभी वर्गो से बात कर रहे है। कि बीच का रास्ता निकाला जाये ।मैं मानकर चलता हूं कि हमारे भगवान महाकाल चाहेंगे तो ज ल्द वह समय आयेगा । जब हम इसकीस न केवल घोषणा करेंगे। बल्कि उसे लागू भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *