जोमेटो डिलीवरी बॉय बनकर ठगी का गिरोह चला रहा था, आर्मी अधिकारी से की थी 31 लाख की ठगी
ग्वालियर. एक सेना के अधिकारी से 31 लाख रूपये की ठगी करने वाले ठग सागर कौरव को राज्य सायबर जोन ग्वालियर की टीम ने इन्दौर से गिरफ्तार किया है। सागर कौरव पिछले 5 माह से पुलिस को चकमा दे रहा था। लेकिन सायबर सेल की टीम ने उसे पकड़ने के लिये जोमेटो डिलीवरी बॉय बनकर उसने रेकी की। 3 दिन की कड़ी मेहनत के बाद इन्दौर में आरोपी को पकड़ लिया गया है।
मुरार के कैंट निवासी आर्मी अधिकारी को अक्टॅबर 2003 में एक कॉल आया था। जिसमें ठग ने स्वयं को शेयर मार्केट रिसर्चर बताकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया। इस लालच में सेना के अधिकारी ने धीरे-धीरे 31 लाख रूपये निवेश कर दिये और बाद में जब उसने मुनाफा निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकले। उसे ठगी का एहसास हुआ औरे उसने राज्य सायबर सेल में शिकायत की है।
ठगी के गेंग का होगा खुलासा
पुलिस अब सागर कौरब से पूछताछ कर रही है। सागर के खिलाफ ग्वालियर में यह पहला मामला था। लेकिन उसकी गैंग के अन्य ठगी रैके की जानकारी भी मिल रही है। पुलिस ने अनुमान है कि उसकी गिरफ्तारी से और ठगों का पता चलेगा। अन्य राज्यों में ठगी के रैकेट्स का पर्दाफाश होगा। इस मामले में पुलिस ने सागर कौर और उसके गिरोह के खिलाफ कार्यवाही शुरू करते हुए विस्तृत जांच की जा रही है।
क्राइम सीरियल्स से मिला आइडिया
बीएससी साइंस से हैं ग्रेजुएट सागर कौराव जो पहले स्वयं को सागर राइौर बताता थाि। भिण्ड के दबोह का रहने वाला है वह और उसका गिरोह ने इन्दौर में काल सेंटर चला रखा था। सागर ने पुलिस को बताया कि उसने क्राइम सीरियल्स देख ठगी के इस गिरोह का आइडिया लिया था। उसकी गैंग के 5 सदस्य रोहित जादौन, दीपक शर्मा, ऋषभ, अरूण शर्मा और ऋषभ शर्मा भी इन्दौर और भिंड से है।
ठगी की टाइमलाइन
अक्टूबर 2023: ग्वालियर के आर्मी ऑफिसर को ठगों का कॉल आया।
25 अक्टूबर 2023: आर्मी ऑफिसर ने पहला एक लाख रुपए का ट्रांजैक्शन किया।
अक्टूबर 2023 से फरवरी 2024: कुल 31 लाख रुपए की ठगी की गई।
28 फरवरी 2024: आर्मी ऑफिसर को ठगी का एहसास हुआ।
1 मार्च 2024: राज्य साइबर सेल जोन में ठगी की शिकायत की गई।
25 नवंबर 2024: ग्वालियर पुलिस ने इंदौर से पांच आरोपियों को पकड़ा।
26 अप्रैल 2025: मास्टरमाइंड सागर कौरव को इंदौर से गिरफ्तार किया गया।
