सिंधिया कन्या विद्यालय 8वाँ श्रीमंत माधव राव सिंधिया धरोहर फैस्ट समापन समारोह
ग्वालियर ‘धरोहर’ हैरिटेज फैस्ट का भव्य समापन हुआ। विद्यालय प्राचार्या निशी मिश्रा के नेतृत्व में समस्त कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बी. कल्याण चक्रवर्ती, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी, गवर्नमेंट ऑफ़ असम उपस्थित थे। धरोहर कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर विद्यालय इवेंट्स कोऑर्डिनेटर शिवांगी सहाय उपस्तिथ थी । इस वर्ष इस उत्सव की थीम ” आसाम धरोहर ” थी । इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से लगभग 250 छात्र-छात्राएँ भाग लेने आए।
इस धरोहर फैस्ट में 10 प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री उपेन बोरा बोरगयन द्वारा राम की शक्ति और भक्ति पर भोर गीत की प्रस्तुति दी गई, एवं सुश्री उषा रानी बैश्या द्वारा रामायण के विभिन्न चरित्रों को ‘हे जय रघुवंदन’ असामी नृत्य की भव्य प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात सिंधिया कन्या विद्यालय ग्वालियर की 70 छात्राओं द्वारा सात्रिया एवं बिहू कुम्भ की भव्य प्रस्तुति हुई।
विद्यालय प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा तथा मुख्य अतिथि डॉ. बी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा विभिन्न विद्यालयों से आए
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि सबसे पहले मैं ज्योतिरादित्य सिंधिया का धन्यवाद करता हूँ साथ ही मैं विद्यालय प्रधानाचार्या और सभी शिक्षकगणों का भी आभार प्रकट करता हूँ, जिनके सहयोग से यह आयोजन संभव हो पाया। आसाम एक ऐसी भूमि है जो संस्कृति, त्यौहारों और परंपराओं से भरी हुई है। इस विद्यालय में आयोजित महोत्सव ने आसाम को जीवंत कर दिया। हर छात्र के पास तीन चीज़ें होनी चाहिए: नैतिकता, महत्वाकांक्षा, तथा प्रेरणास्रोत। मेरे जीवन का मंत्र रहा है — अगर रास्ता न मिले, तो खुद रास्ता बनाओ। ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने कहा था — असफलताएँ हमारे लिए सीख हैं। वे हमें अगली बार सफलता दिलाती हैं। अंत में मैं कहना चाहता हूँ —आप ही देश का भविष्य हैं, और देश को आपकी ज़रूरत है। अपने देश की धरोहर को इसी तरह संभाल कर रखो।
पुरस्कार वितरण
विजेता विद्यालय सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर* रहा, परंतु मेजबान टीम होने के कारण रनर-अप टीम राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर को ट्रॉफी प्रदान की गई।
प्रतियोगिताओं के पुरस्कार:
1. सत्रिया नृत्य (असम का शास्त्रीय नृत्य)
प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) – सिंधिया कन्या विद्यालय, द आसाम वैली स्कूल आसाम, द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) – सनबीम स्कूल मुगलसराय, तृतीय पुरस्कार (कांस्य पदक) – राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर
2. लोक नृत्य (असम का लोक नृत्य)
प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) – राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, सिंधिया कन्या विद्यालय, द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) – द आसाम वैली स्कूल आसाम, तृतीय पुरस्कार (कांस्य पदक) – स्टेपिंग स्टोन्स हाईस्कूल औरंगाबाद, विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार
3. लोक गीत (असम का लोक गीत)
प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) –सिंधिया स्कूल, द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) – सिंधिया कन्या विद्यालय, सनबीम स्कूल मुगलसराय, तृतीय पुरस्कार (कांस्य पदक) – सनबीम स्कूल लहरतारा
4. पुथी चित्रांकन (मैनुस्क्रिप्ट पेंटिंग)
प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) – सिंधिया कन्या विद्यालय, मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर, द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) – द आसाम वैली स्कूल आसाम, तृतीय पुरस्कार (कांस्य पदक) – सनबीम स्कूल वरुणा, द संस्कार वैली स्कूल भोपाल
5. आर्किटेक्चरल मार्वल्स ऑफ़ अहोम डायनेस्टी (ट्राइफोल्ड़ ब्रोशर)
प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) – सिंधिया कन्या विद्यालय, स्टेपिंग स्टोन्स हाईस्कूल औरंगाबाद, द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) – सनबीम स्कूल लहरतारा, तृतीय पुरस्कार (कांस्य पदक) – एल.के सिंघानिया एजुकेशन सेंटर गोटन, सनबीम स्कूल मुगलसराय
6. रोंधोन शोइली (असमिया व्यंजन)
प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) – सिंधिया कन्या विद्यालय, माइल्स ब्रॉनसन रेसिडेंशियल स्कूल गुहाटी, द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) – द सिंधिया स्कूल ग्वालियर, सनबीम स्कूल वरुणा, तृतीय पुरस्कार (कांस्य पदक) – बिरला पब्लिक स्कूल पिलानी, विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार
7. चित्रांकन (वॉटरकलर ऑन पेपर)
प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) – द संस्कार वैली स्कूल भोपाल, सनबीम स्कूल मुगलसराय, द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) – द आसाम वैली स्कूल आसाम, तृतीय पुरस्कार (कांस्य पदक) – दिल्ली पब्लिक स्कूल पठानकोट, सिंधिया कन्या विद्यालय
8. भास्करज्यो (टेराकोटा स्कल्पचर)
* प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) – सिंधिया कन्या विद्यालय, द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) – विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार, तृतीय पुरस्कार (कांस्य पदक) – राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर
9. गमुशा चित्रण (फैब्रिक पेंटिंग ऑन गमछा)
प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) – राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर, द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) – सिंधिया कन्या विद्यालय, माइल्स ब्रॉनसन रेसिडेंशियल स्कूल गुहाटी, तृतीय पुरस्कार (कांस्य पदक) – मेयो कॉलेज गर्ल्स स्कूल अजमेर
10. अंकिया नाट भाओना (थिएटर)
प्रथम पुरस्कार (स्वर्ण पदक) – सिंधिया कन्या विद्यालय, द्वितीय पुरस्कार (रजत पदक) – विद्या देवी जिंदल स्कूल हिसार, तृतीय पुरस्कार (कांस्य पदक) – राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल जोधपुर
