बिखरी धरोहर को मंदिर के रूप में संरक्षित करने एक हजार वर्ष पुराने 3 मंदिर है

छतरपुर. बिखरी धरोहर को मंदिर के रूप में संरक्षित करने के बाद व्यास बदौरा समूह की तस्वीर आसमान से दिखाई दी। खजुराहो के प्रसिद्ध मंदिरों के समकालीन ही व्यास बदौरा में प्राचीन पुरातात्विक धरोहर मौजूद है। यह मंदिर छतरपुर से 85 किमी दूर चांदला तहसील के व्यास बदौरा गांव में है। एक हजार वर्ष पुराने 3 मंदिर है। योगिनी मंदिर, शिव मंदिर और देवी मंदिर है।
यह प्राचीन धरोहर पूरी तरह से जीर्णशीर्ण हो गयी थी। मप्र पुरातत्व विभाग ने मंदिरों के बिखरे पड़े पत्थरों से तीनों मंदिरों के मूल स्वरूप के समान तैयार कर दिया है। मंदिर समूह की एक बाउंड्री तैयार कर दी है। मंदिर समूह के पास ही प्राचीन तालाब है। फिलहाल तालाब में अतिक्रमण है। पुरातत्व विभाग ग्वालियर क्षेत्र के उपसंचालक पीसी महोबिया ने बताया है कि पुरातत्व विभाग ने मंदिरों के संरक्षण और बाउंड्री काम पूरा कर लिया है। अब शेष विकास कार्य मप्र पर्यटन विभाग के माध्यम से कराये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *