पहलगाम आतंकी हमले की जांच अब एनआईए के हवाले

नई दिल्ली. केन्द्र सरकार ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी है, केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब एनआईए इस मामले में ऑपचारिक रूप से केसद र्ज करके विस्तृत जांच करेगी। एनआईए की टीम पहले सही पहलगाम में मौजूद थी। हमले के बाद घटनास्थल का निरीक्षण कर चुकी है। एजेंसी की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर सबूत जुटाने में जुटी है। जांच एजेंसी स्थानीय पुलिस से इस मामले में संबंधित केस डायरी, एफआईआर अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी।
गौरतलब है कि हालिया आतंकी ने इलाके को सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे अब देश की प्रमुख आतंकवाद निरोधक एजेंसी के हवाले किया गया है। एनआईए जल्द ही हमले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच शुरू करेगी। जिससे हमले की साजिश इसमें शामिल आतंकी गुटों की भूमिका और संभावित स्लीपर सेल की जांच भी शामिल होगी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) स्थानीय पुलिस से इस केस से संबंधित प्राथमिक जांच रिपोर्ट (एफआईआर) केस डायरी, सबूत और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी। ताकि जांच एजेंसी को राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ाया जा सके। इससे पहले प्रारंभिक जांच जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा की जा रही थीं लेकिन हमले की गंभीरता और इसकी व्यापक साजिश की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अब इसे केन्द्रीय एजेंसी के हवाले कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *