महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, लेन देन के विवाद में 2 युवकों ने महिला और उसके पति से की मारपीट

ग्वालियर. शुक्रवार की रात महिला से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें कुछ युवक एक महिला की पिटाई कर रहे है। यह वीडियो 24 सेकेण्ड का है और पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचा है। फिलहाल मारपीट करने वाले युवकों की पहचान हो गयी है। कोतवाली थाना पुलिस ने वीडियो को आधार बनाकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की रात को कोतवाली थाना पुलिस थाना के पास एक वीडियो पहुंचा है। जिसमें एक महिला और उसके पति से कुछ युवक मारपीट कर रहे है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला को एक सफेद कुर्ता पायजामा पहने युवक लगातार चांटे मार रहा है।
प्ुलिस ने वीडियो की जांच की तो पता चला है कि इसमें मार खा रहा युवक मनीष जैन और उसकी पत्नी सोनम जैन है। पुलिस की जांच में पता चला है कि उनका अरविंद जैन से लेनदेन को लेकर विवाद था। उन्होंने 20 हजार रूपये अरबिंद जैन को उधार दिये और वह शुक्रवार की शाम को रूपये लेने आये थरें जहां पर अरबिंद जैने 14 हजार रूपये वापिस किये थे। जब बाकी रूपये उन्होंने मांगे तो अरबिंद व उसके साथियों ने युवक व उसकी पत्नी से मारपीट कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *