दुबई में ठगी की रकम को बिटकॉइन में कन्वर्ट कर ठिकाने लगाये, 50 अकाउंट में जमा हुए 5 करोड़

ग्वालियर. रामकृष्ण आश्रम मिशन के सचिव स्वामी सुप्रदिप्तानंद को डिजीटल अरेस्ट कर ठगी के मामले में 2 नये खुलासे हुए है। उज्जैन के नागदा स्थित स्थित बंधन बैंक में जांच के लिये पहुंची ग्वालियर स्पेशनल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को बैंक में 50 से अधिक संदिग्ध एकाउंट मिले है। इन अकाउंट में पिछले 6 माह में देश के अलग-अलग राज्यों में 5 -6 करोड़ रूपये आये है। इसके अलावा दुबई के एक निजी बैंक के अकाउंट में गयी ठगी की रकम में से वहां एटीएम के जरिये 2 लाख रूपये निकालने की बात भी सामने आयी है।
ग्वालियर पुलिस सिर्फ एक अकाउंट होल्डर राहुल कहार की तलाश में गयी थी। बल्क में इस तरह के अकाउंट की डिटेल मिलने से यह बात तो साफ है कि बंधन बैंक के असिस्टेंट मैनेजर महिला कैशियर ठगों के साथ मिलकर बड़ा रैकेट चला रहे थे। यह पैसा इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड उज्जैन निवासी उदयराज ने ठिकाने लगाया है। उदय के राइट हैंड तुषार गोमे ने पुलिस पूछताछ में स्वयं 3 माह में 60 चेक के जरिये 3 करोड रूपये निकालकर उदयराज को देने की बात स्वीकारी है। हालांकि ग्वालियर पुलिस र्सिु ग्वालियर से ठगे गये 10 लाख रूपये की जांच को ही आगे बढ़ा रही है।
ठगी की रकम के 2 लाख रूपये दुबई एटीएम से निकाले गये
जंच में यह भी सामने आया है कि ग्वालियर में हुई डिजीटल अरेस्ट का दुबई कनेक्शन भी है। दुबई की एक निजी बैंक के अकाउंट में गये ठगी के रूपायों में से एटीएम के जरिये 2 लाख रूपये निकाले गये है। इससे साफ हो गया है कि डिजीटल अरेस्ट करने वाले रैकेट के तार पड़ोसी देशों से भी जुडे हैं। पहले भी इस तरह से ठगे गये रूपये टेलीग्राम चैटिंग एप पर एक चायनीज गु्रप की मदद से यूएसडीटी कराकर डॉलर, क्रिप्टो करेंसी या बिटकॉइन में कन्वर्ट कर ठिकाने लगाये गये थे।
ठगों से मिला हुआ था असिस्टेंट मैनेजर
बंधन बैंक के मैनेजर विश्वजीत बर्मन ने बताया कि ठगी के खातों से 5 लाख रुपए से अधिक रकम निकालने पर सिस्टम से अलर्ट जनरेट होता था और खाते का वेरिफिकेशन मांगा जाता था।
इस पर असिस्टेंट मैनेजर वेरिफिकेशन में सात दिन से अधिक समय लगा देते थे। इस दौरान ठग खाते से सभी रकम निकाल लेते थे।
इस तरह से अलर्ट के बाद भी बड़ी राशि निकाले जाने वाले ऐसे 50 बैंक खातों को फ्रीज किया जा चुका है।
विश्वजीत ने बताया कि वह लगभग 18 साल से बैंक की अलग-अलग शाखाओं में पदस्थ रहा है।
उज्जैन में वह तीन माह से ठग उदयराज के संपर्क में था।
बताया यह भी गया है कि बैंक का पुराने मैनेजर भी ठगों के संपर्क में था।
पुलिस अब पुराने मैनेजर से भी पूछताछ करेगी और विश्वजीत की अन्य शाखाओं में पदस्थापना के कार्यकाल की भी जांच कराएगी।
उज्जैन में रह कर फर्जी बैंक खातों से ठगी के रुपए निकाल कर उदयराज अलग-अलग डिजीटल करेंसी में बदल कर ठगों से सौदा करता था।
तुषार गोमे के बयान के अनुसार उदयराज के संपर्क दुबई के गैंग से होने का भी संदेह है।
मास्टर माइंड उदयराज, ऑफिस बॉय हिमांशु की तलाश
स्वामी सुप्रदिप्तानंद से ठगी के मामले में पुलिस को मास्टर माइंड उदयराज और बंधन बैंक के ऑफिस ब्वॉय हिमांशु की तलाश है।
बैंक प्रबंधन को पत्र लिखकर पुलिस ने तुषार गोमे द्वारा किन-किन खातों से कितनी राशि निकाली गई है इसकी पूरी जानकारी मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *