आर्मी जवान पत्नी का लूटा मंगलसूत्र, दूध लेने जा रही महिला, CCTV में कैद हुई घटना

ग्वालियर. दूध लेने जा रही आर्मी जवान की पत्नी के गले पर झपट्टा मारकर 2 बाइक सवार बदमाश सोने का मंगलसूत्र लूट कर ले गये है। घटना महाराजपुरा स्थित गिरगांव गेट के पास बुधवार की सुबह 6 बजे की है। लूट की घटना के बाद महिला ने बदमाश का पीछा किया और शोर मचाया। लेकिन जब तक उसकी मदद के लिये कोई आता  है।  वह एक अन्य साथी की बाइक पर बैठकर नजरों से ओझल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बदमाश मंगलसूत्र लूट कर अपने साथी के साथ बाइक पर भागता हुआ पुलिस को नजर आया है। अब पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों लुटेरों की तलाश शुरू कर दी गयी है। लूटा गया मंगलसूत्र लगभग 50 हजार रूपये का बताया गया है।
क्या है घटनाक्रम
शहर के गिरगांव के पास स्थित स्काईसिटी में रहने वाली 40 वर्षीय वंदना भदौरिया पत्नी योगेन्द्र सिंह भदौरिया गृहिणी है। उनके पति आर्मी जवान है। बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे अपनी महिला मित्र प्रीति के साथ डेरी पर दूध लेने के लिये जा रही थी। अभी वह गिरगांव गेट के पास पहुंची ही थी। तभी पहले से ही बाइक पर खड़े 2 बदमाशों में से एक उनके पीछे पैदल -पैदल आया और गले पर झपट्टा मार सोने का मंगलसूत्र खींचकर भाग गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *