लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में जबरदस्त आग, मरीज और डॉक्टर भागे, फायरब्रिगेड की गाडि़या घटनास्थल पर
लखनऊ. लोकबधु अस्पताल में रात को लगभग 10 बजे भीषण आग लग गयी है। आग अस्पताल के दूसरी मंजिल पर लगी है। बच्चों का एनआईसीयू भी है। यहीं पर महिलाओं की भी यूनिट है। इस फ्लोर पर 35-40 मरीज भर्ती थे।
आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की कई गाडि़यां पहुंची है। डॉक्टरों ने बताया कि हर कोशिश की जा रही है कि भर्ती बच्चों को कोई नुकसान न पहुंचे। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक लोक बंधु अस्पताल के लिये रवाना हो गये है।
पहले 3 तस्वीरें



आग की वजह से पूरे अस्पताल धुआं ही धुआं भरा हुआ है। अस्पताल की लाइट काट दी गई है। इससे अस्पताल के बाहर अंधेरा है। बाहर अंधेरे में मरीज भाग रहे हैं। कुछ तीमारदार अपने मरीजों को स्ट्रेचर पर ले जा रहे हैं। लोकबंधु अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ अजय शंकर त्रिपाठी का कहना है कि आग रात करीब 10 बजे लगी थी। अभी तक की छानबीन में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्थिति नियंत्रण में है।सूचना विभाग के निदेशक शिशिर सिंह ने बताया कि लोक बंधु अस्पताल में लगी आग की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने फोन पर अधिकारियों से ली घटना की पूरी जानकारी। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। फायर ब्रिगेड टीम मौके पर है। गंभीर रोगियों को दूसरे सेंटर में ले जाया जाएगा। कोई जान माल का खतरा नहीं है।