पलायन के बाद अब लौटने लगे मुर्शिदाबाद हिंसा के पीडि़त लोग, कैम्प कर रहे बड़े अधिकारी
मुर्शिदाबाद. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हालिया अशांति के दौरान कई लोग अपने घरों को छोड़कर पड़ोसी जिले मालदा में शरण लेने को मजबूर हो गये थे। हिंसा और खौंफ की वजह से लोगों ने पलायन करना शुरू कर दिया था। लेकिन जैसे-जैसे स्थिति सुधर रही है। वह लोग अब वापिस लौट रहे हैं। इस बारे में कानून व्यवस्था पर नजर रखने वाले बंगाल पुलिस के एडीजी आवेद शमीम ने बताया है कि पुलिस कवर में लोगों को अब वापिस आने में मदद की जा रही है।
एडीजी जावेद शमीम ने बताया है कि मुर्शिदाबाद के कई गांवों में लोग पहले ही लौट चुके है। राज्य पुलिस के निर्देश और संरक्षण में और भी लोग लौट रहे है। पश्चिम बंगाल पुलिस के सभी वरिष्ठ अधिकारी मुर्शिदाबाद में मौजूद है । स्थिति पर नजर बनाये हुए हैं।
शनिवार के बाद नहीं हुई हिंसक घटना
एडीजी जावेद शमीम ने बताया है कि शनिवार के बाद से मुर्शिदाबाद में किसी तरह की नयी हिंसा की कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने क हा है कि हमें उम्मीद हे कि स्थिति जल्द ही पूरी तरह से सामान्य हो जायेगी। हम उन सभी लोगों को घर वापिस लाने के लिये कड़ी मेहनत कर रहे हैं जो अशांति के दौरान अपने घर छोड़ने के लिये मजबूर हुए थे।
हालांकि पिछले 36 घंटों में हालात शांतिपूर्ण रहे है। लेकिन एडीजी ने कहा है कि अफवाहें शांति स्थापित करने में बाधा बन रही है। उनका कहना है कि अफवाह फैलाने वाले इस समय हमारे लिये सबसे बड़ी चुनौती है। बंगाल पुलिस के सीनियर अधिकारी स्वयं बंगला के डीजीपी समेत मुर्शिदाबाद में कैम्प लगाकर हालात पर नजर रख रहे है। पिछले 36 घंटों में कोई गंभीर हिंसा की घटना सामने नहीं आयी है। उन्होंने कहा है कि हिंसा के लिये जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

