Uncategorized

विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकत्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, पथराव के खिलाफ कर रहे थे प्रदर्शन, मस्जिद की ओर जा रहे गुट पुलिस ने खदेड़ा

गुना में वीएचपी कार्यकर्ताओं को खदेड़ती पुलिस। - Dainik Bhaskarगुना. शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस पर किया गया पथराव की घटना के तीसरे दिन भी माहौल तनाव भरा है। बिश्व हिन्दू परिर्ष और बजरंग दल ने सोमवार को सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया है। इस बीच कार्यकर्त्ता उस गली में जाने लगे। जहां विवाद हुआ था। इस पर पुलिस का हल्का लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ना पड़ा इसके बाद कार्यकत्ता्रओं ने कलेक्टर कार्यालय पर पहुचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
आपको बता दें कि हनुमान जयंती पर शिवाजीनगर माता मंदिर से जुलूस निकाला गया। आगे-आगे डीजे चल रहा था और उसके पीछे युवा नाचते हुए चल रहे थे। यह जुलूस देर शाम को करीब 7.30 बजे कर्नलगंज इलाके में पहुंचा। जुलूस कर्नलगंज मस्जिद के सामने रूक गया। कुछ समय के बाद ही यहीं पर जुलूस पर पथराव किया गया। पत्थर फेंकने के बाद हालत बिगड़ गये। दोनों ओर से पथराव होने लगा। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी को वहां से खदेड दिया। इस मामले में एफआईआर के बाद 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रदर्शन की 3 तस्वीरें…

वीएचपी कार्यकर्ता पथराव के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
वीएचपी कार्यकर्ता पथराव के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
कार्यकर्ता उस गली में जाने लगे, जहां विवाद हुआ था तो पुलिस ने रोक लिया।
कार्यकर्ता उस गली में जाने लगे, जहां विवाद हुआ था तो पुलिस ने रोक लिया।
भाजपा पार्षद पर कुछ युवकों से मारपीट के आरोप लगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *