Uncategorized

अवैध उत्खनन के छापे की खबर लीक से नाकाम रहीं कार्यवाही, लुहारी घाट पर एक पनडुब्बी जलाई

डबरा. मायनिंग विभाग ने सोमवार की सुबह भितरवार इलाके लुहारी घाट पर अवैध रेत खनन क खिलाफ कार्यवाही की है। विभाग को इस इलाके में पनडुब्बियों के माध्यम से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं मायनिंग अधिकारी राजेश गंगेले के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की है। घाट पर 2 पनडुब्बियों के संचालक की खबर दी। हालांकि, कमजोर प्रशासनिक व्यवस्था के कारण कार्यवाही की जानकारी पहले ही लीक हो गयी। इसके चलते एक माफिया अपनी पनडुब्बी लेकर फरार हो गया।
मायनिंग की टीम ने घटनास्थल से पकड़ी गयी दूसरी पनडुब्बी को आग लगाकर नष्ट कर दिया। यदि अधिकारियों द्वारा कार्यवाही खबर लीक न होती तो घाट पर और भी पनडुब्बियां पकड़ी जा सकती थी। माफिया समय रहते अपनी पनडुब्बियां लेकर मौके से भाग गये। जिससे बड़ी कार्यवाही का प्रभाव कम हो गया। मायनिंग अधिकारी ने बताया कि विभाग आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर सख्त नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *