प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को आनंदपुर धाम जायेंगे, ग्वालियर में 10 मिनिट का रहेगा ट्रांजिट स्टे, 3 किमी में रहेगा नो फ्लांइंग जोन

ग्वालियर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल की दोपहर 2 बजे वायुसेना के विमानतल पर लैंड करेंगे इसके बाद वह 10 मिनट रूकने के बाद अशोकनगर जिले की ईसागढ़ तहसील स्थित आनदपुर धाम में होने जा रहे कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस बीच उनका ट्रांजिट स्टे ग्वालियर में रहेगा। जहां वह आने और जाने दोनों बार सिर्फ 55 मिनट के लिये रूकेंगे। पीएम मोदी 2 बजे वायुसेना के स्टेशन पर पहुंचेंगे। यहां से सेना के हेलीकाप्टर के जरिये अशोकनगर के लिये रवना होंगे। शाम लगभग 6 बजे वह पुनः ग्वालियर लौटेंगे और यहां से दिल्ली के लिये रवाना होंगे।
वैसाखी मेला में शामिल होंगे पीएम
ईसागढ़ तहसील स्थित आनंदपुरधाम में 12 अप्रैल से वार्षिक वैसाखी मेला का आयोजन शुरू हो रहा है। इस भव्य आयोजन में विदेश समेत देशभर से श्रद्धालु शामिल होंगे। जो आनंद सरोवर में स्थान कर गुरू महाराज के समक्ष मत्था टेकेंगे। खास बात यह है कि इस आयोजन में पीएम नरेन्द्र मोदी 11 अप्रैल को आनंदपुर धाम पहुंचकर श्रद्धा निवेदन करेंगे। इस मेले की तैयारियों को लेकर राज्य के सीएम डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पहले ही स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।
नो फ्लाइंग जोन रहेगा
प्रधानमंत्री की ट्रांजिट विजट के दौरान ग्वालियर का आसमान पूरी तरह से नो फ्लाइंग जोन रहेगा। एयरफोर्स स्टेशन से 3 किमी के दायरे में किसी भी तरह की हवाई गतिविधि पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसके लिये लिये जिला प्रशासन, पुलिस और एयरफोर्स के बीच लगातार बैठकें चल रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *