Uncategorized

परीक्षा केन्द्र में नकल माफिया हावी, सेंटर से प्राचार्य गायब, नकल प्रकरण बनाने के लिये परीक्षा सेंटर की सील तक नहीं दी

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय की स्नातक की परीक्षा में नकल जारी है। मंगलवार को मेहगांव के शासकीय कॉलेज में खूब नकल चली है। यहां लीड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरए शर्मा टीम के साथ निरीक्षण के लिये पहुंचे। परीक्षा केन्द्र को बाहर से ही 100 से ज्यादा लोगों ने घेर रखा था।
इतना ही नहीं, दोर्नों िशफ्ट में मेहगांव के शासकीय कॉलेज के प्राचार्य राकेश डबरिया गायब थे। लीड कॉलेज प्राचार्य डॉ. शर्मा ने नकल प्रकरण बनाने के बाद कॉपी पर लगाने के लिये सील मांगी, जो उन्हें नहीं दी गयी। इसके बाद लीड कॉलेज के प्राचार्य ने अपने हाथ से कॉपियों पर टीप लगाई, पूरे जिले में 8 नकल प्रकरण बनाये गये।
बिना पेपर के उत्तरपुस्तिका पर लिख रहा उत्तर
कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पं. दीनदयाल डंगरोलिया परीक्षा केन्द्र निरीक्षण करने पहुंचे तो यहां उनको एक कमरे में सबसे आगे की लाइन में बैठा छात्र बिना पेपर के ही उत्तर पुस्तिका लिखता हुआ मिला। कलेक्टर ने इससे पूछा पपेर कहां है तो तो वह कुछ भी नहीं बता पाया। इसके बाद बगल में बैठे दूसरे छात्रों के पास उसका पेपर दो हिस्सों में फटा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *