स्कूटर सवार को आया हार्ट अटैक, एसआई ने सीपीआर देकर बचाई जान, सब इंस्पेक्टर बोला -ट्रेनिंग काम आयी
ग्वालियर. एक सब इंस्पेक्टर ने तत्परता दिखाते हुए एक व्यक्ति की जांन बचा ली है। राह चलते एक एक्टिवा सवार को हार्ट अटैक आ गया। वह गाडी से गिर गया। उसी दौरान थाटीपुर थाने से लौट रहे थे सब इंस्पेक्टर राजकुमार बौद्ध ने लोगों को भीड़ देखी और रूक गये। ऐसा पता चला है कि एक व्यक्ति हार्ट अटैक आया है। उन्होंने फौरन न सिर्फ मरीज को कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) दिया। बल्कि उसे तत्काल एम्बूलेंस से अस्पताल पहुंचाया और भर्ती करवाया। इस तरह उन्होंने युवक की जान बचा ली है। सब इंस्पेक्टर राजकुमार बौद्ध ने बताया कि पड़ाव पुल के पास स्थित पेट्रोल पम्प के सामने मंगलवार की दोपहर को 40-45 वर्षीय एक स्कूटर सवार व्यक्ति को बेहोश होकर गिरते देखा वहां मौजूद राहगीर उसे घेर कर खड़े थे।
एम्बुलेंस की मदद से मरीज को अस्पताल पहुंचाया
एसआई बौद्ध ने हालत में थोड़ी सुधार आने पर व्यक्ति से बातचीत की। उसने अपना नाम घनश्याम गौर निवासी बहोड़ापुर थाना क्षेत्र बताया। वह थाटीपुर से मजदूरी कर अपने घर बहोड़ापुर जा रहा था।इसके बाद राजकुमार बौद्ध ने घनश्याम से उसके घरवालों का मोबाइल नंबर लेकर परिजन से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी। इसके बाद एम्बुलेंस बुलवाई और उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। इलाज के बाद हालत में सुधार होने पर डॉक्टरों ने उसे डिस्चार्ज कर दिया। ठीक होने के बाद परिजन उसे अपने घर ले गए।

