Uncategorized

चराईडांग में होगा बहुउद्देश्यीय केन्द्र का निर्माण सीईओ ने लिया आवंटित जमीन का जायजा

ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान से जुड़ने का किया आह्वान
ग्वालियर – विकासखंड घाटीगाँव के आदिवासी बहुल ग्राम चराईडांग में पीएम जनमन योजना के तहत मल्टीपरपज सेंटर (बहुउद्देश्यीय केन्द्र) बनने जा रहा है। जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार ने इस केन्द्र के लिये आवंटित जमीन का बुधवार को निरीक्षण किया। साथ ही केन्द्र का काम जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।
भ्रमण के दौरान जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणों से जल गंगा संवर्धन अभियान पर भी चर्चा की। उन्होंने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। साथ ही अभियान के तहत वृहद स्तर पर जल संरक्षण का कार्य करने एवं मिलजुलकर गाँव की जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा इस कार्य में शासन स्तर से मदद दिलाई जायेगी। इस अवसर पर एसडीएम घाटीगाँव राजीव समाधिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं ग्रामीणजन मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *