पुलिस से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों को ग्वालियर पुलिस ने दी विदाई
ग्वालियर। . SSP धर्मवीर सिंह के निर्देष पर DSP मुख्यालय रोबिन जैन के द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस मौके पर रक्षित निरीक्षक, सूबेदार अनुपम भदौरिया, सूबेदार सोनम पराषर, सहित कार्यालयीन स्टाफ एवं सेवानिवृत हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी व उनके परिजन उपस्थित रहे।
पुलिस कन्ट्रोल रूम ग्वालियर सभागार में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे 12 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों के लिये विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी गई। उप0 पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से नौकरी के दौरान उनके अनुभवों को भी साझा किया। इस अवसर पर उप0 पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों से उनके भविष्य के कार्यकलापों के बारे में जाना तथा उनको सेवानिवृत्त उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यो में व्यस्त करने की सलाह दी जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के समापन पर उप0 पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने आज सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर उनके बेहतर स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही उनके द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनकी सेवाकाल के दौरान किये गये कार्यो की जानकारी ली गई।
सेवानिवृत पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण
इंस्पेक्टर अमृत मिंज, एसआई रामप्रसाद गौतम, एएसआई विभूतीनाथ मिश्रा, रोषन सिंह नेगी, असगर खॉन, बृजलाल यादव, नईम खॉन, महेन्द्र सिंह, शकील अहमद, बनवारी लाल, हेडकांस्टेबील गोपाल सिंह, देवेन्द्र सिंह।
