नाबालिग छात्रा को घसीटकर कार बैठाया और कार लेकर भागे, पुलिस ने रोका बैरिकेड्स को मारी टक्कर, पुलिस हिरासत में 2 आरोपी

ग्वालियर. नाबालिग छात्रा को जबरन कार में बैठाकर भागने की कोशिश कर रहे 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मामला अपहरण का है या फिर आपसी विवाद का, इसकी पड़ताल की जा रही है। कंट्रोल रूम में फोन पर किसी ने छात्रा के अपहरण की खबर दी थी। उसने कार के चेतकपुरी, माधवनगर से महाराजबाडा की ओर जाने की बात कहीं, जिस पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। लगभग 25 मिनट बाद रॉक्सीपुल पर पुलिस ने कार को ट्रैस कर लिया। गाड़ी रोने के लिये पुलिसकर्मियों ने बैरिकेड्स लगाये ओर कार सवारों को रूकने के लिये कहा। ड्रायवर ने बैरिकेड्स को टक्कर मारते हुए कार भगाने की कोशिश की। लेकिन घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। लड़की सहित दोनों युवकों से माधौगंज थाने में पूछताछ की जा रही है।
शहर में 25 मिनट तक दौडाते रहे कार
माधोगंज पुलिस के अनुसार, माधवनगर गेट से मारूति स्विफ्ट कार नम्बर एमपी07 जेडजी 0352 में सवार 2 युवकों लड़की को जबरन अपने साथ ले जा रहे थे। सोमवार की दोपहर 12 बजे सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी जिसे सभी प्वॉइंट पर फारवर्ड किया गया। शहर के नाकाबंदी प्वॉइंट पर चेकिंग लगा दी गयी। पुलिस के कई चेकिंग प्वॉइंट से बचती हुई कार लगभग 25 मिनट के बाद माधौगंज थाना क्षेत्र के रॉक्सीपुल पर दिखाई दी। वहां मौजूद हवलदार ने सड़क पर बैरिकेड्स लगाकर उसे रोकने का प्रयास किया। कार सवार युवकों ने बैरिकेड्स में टक्कर मार दी, लेकिन भाग नहीं सके।
