गोवर्धन कॉलोनी में 4 बदमाशों ने तोड़े कारों के कांच, सीसीटीवी में हुए कैद, पुलिस तलाश में जुटी

ग्वालियर. रविवार-सोमवार की दरमियानी रात स्कूटी सवार 4 बदमाशों ने गोवर्धन कॉलोनी में जमकर उत्पात मचाया, बदमाशों ने करीब 10 करों व बसों में तोड़फोड की है। बदमाशों की पूरी हरकत कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। स्थानीय लोगों को घटना का पता सोमवार की सुबह उस वक्त लगा जब सड़कों पर खड़े उनके वाहनों के कांच तोड़ दिये।जब सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो पता लगा कि स्कूटी सवार 4 बदमाशों ने रात को 1.30 से 2 बजे के बीच घटना का अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाशों की तलाश में लग लगी है।
क्या है घटनाक्रम
शहर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र की गोवर्धन कॉलोनी निवासी सौरभ पुत्र मनोज शर्मा छात्र है। रविवार रात मार्केट से आने के बाद सौरभ अपनी अल्टो कार क्रमांक MP07 TA-1788 को घर के बाहर खड़ी कर अंदर चले गए। रात को खाना खाने के बाद वह सो गए थे। सोमवार सुबह जब वह जागे तो पता चला कि अज्ञात सिरफिरे बदमाशों ने उनकी कार में तोड़फोड़ कर दी है। वह अभी अपनी कार को देख ही रहे थे कि तभी पता चला कि पास ही रहने वाले सुखदेव सिंह तोमर पुत्र दिनेश सिंह तोमर की वैगन आर कार MP07 CB-0415 भी बदमाशों ने तोड़ दी है। इसके बाद वह आलगातार होती हैं वारदातें, नहीं मिलते बदमाश
यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी शरारती तत्वों ने कई थाना क्षेत्रों में इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दिया है। लगातार वारदातों के बाद भी यह बदमाश पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।स-पास के क्षेत्र में गए तो पता चला कि शरारती तत्वों ने करीब दस से ज्यादा कार और बस में तोड़फोड़ की है। इनके मालिकों को जब घटना का पता चला तो वह भी मौके पर आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
हमलावरों ने चेहरे पर नकाब पहने थे
पुलिस ने इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किये तो 4 बदमाश घटना को अंजाम देते हुए सीसीटीवी में कैद हो गये है। सभी बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहने हुए थे। और एक ही स्कूटी से आये थे। पुलिस फुटेज के आधार अब बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।
