ग्वालियर की मस्जिदों और ईदगाह में नमाज की अदा, एक-दूसरे से गले मिलकर दी शुभकामनायें

सोमवार. ईद उल फितर मनाई जा रही है सुबह 7.30 से 9.15 बजे तक ग्वालियर की 70 मस्जिद, ईदगाहों पर एक साथ ईद की विशेष नमाज अता की गयी। नमाज के बाद मस्जिद से बाहर आये युवाओं, बुजुर्गो और बच्चों ने एक’दूसरे के गले लगाकर ईद उलफितर की शुभकामनायें दी। इस विशेष अवसर पर शहर काजी ने लोगों से अपील की है ईदगाहों और मस्जिदों में ईदउल फितर की नमाज अता कर पूरी खुशी और ेउल्लास के साथ त्यौहार मनाये। शहर में हर ओर खुशी का वातावरण है। ईद के अवसर पर कोई अप्रिय घटना न घटे इसलिये पुलिस पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा है।
रूयते हिलाल कमेटी के सदर शहरकाजी अब्दुल अजीज कादरी ने बताया है कि आज ईद का पर्व मनाया जा रहा है। शहर की सबसे बड़ी मस्जिद फूलबाग की मौती मस्जिद में सोमवार की सुबह 9 बजे ईदउल फितर की विशेष नमाज पढ़ी गयी है। इसके बाद बाहर निकल कर आये बच्चों और बड़ों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक दी है।
ईद पर बाजारों में रही रौनक
मीठी ईद की खुशी बाजारों में देखने को मिल रही है ईद से पूर्व शहर के बाजार में फेनी, सेवाइयां से सजे हुए हैं। बाजारों में मुस्लिम समुदाय के लोग कपड़े पहले, गहने खरीद रहे है। इस तरह खुशी और उल्लास का माहौल है। लोग खरीदारी कर रहे है। जिससे बाजार में व्यवसायी भी खुश है।
क्यों मनाई जाती है ईद?
इतिहास में रोजा रखकर ही पैगंबर मुहम्मद ने अपने अनुयायियों के साथ दुश्मन की भारी भरकम सेना को भी धूल चटा दी थी। जंग-ए-बद्र की जीत के बाद खुशी में लोगों का मुंह मीठा करवाया गया था, जिसके बाद से इस दिन को मीठी ईद या ईद-उल-फितर के रूप में मनाया जाता है। ईद उल फितर पर मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे का मीठी सेवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *